दिनांक 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को भी मरीजों का निशुल्क इलाज किया जावेगा।

शिवम् दुबे, Harda Ki News: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं जन जन के लाड़ले नेता मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री माननीय कमलजी पटेल के जन्मदिन के अवसर पर जनसेवा को समर्पित एक विशेष पहल के माध्यम से देश विदेश के सुप्रसिद्ध एवं एक्यूप्रेशर विधि में पारंगत चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ एस के गर्ग आयुर्वेद शास्त्री एवं एम डी एक्यूप्रेशर, नई दिल्ली द्वारा कृषि उपज मण्डी हरदा स्थित पुष्परत्न पैट्रोल पम्प पर दिनाँक 02 अक्टूबर 2026 को 30 से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया।
गठिया, कंधे का दर्द, कमर दर्द, घुटने का दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस बीमारी अगर किसी भी को है तो आप आकर निःशुल्क उपचार एवं परामर्श ले सकते हैं।






