शिवम् दुबे, Sehore Ki News: ग्राम जैत (सीहोर)। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमल पटेल ने शुक्रवार को ग्राम जैत पहुंचकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई चौहान के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को नमन करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल चौहान परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दुःखद अवसर पर श्री कमल पटेल ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि माताजी श्रीमती काशी बाई चौहान का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। मां का स्नेह, उनके संस्कार और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। उनका स्नेहिल व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा।
कमल पटेल ने भावुक होते हुए कहा कि जब भी उनका माताजी से मिलना होता था, उन्हें हमेशा मां जैसा स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद प्राप्त होता था। वे उन्हें अपने बेटे की तरह स्नेह देती थीं। उनका आत्मीय व्यवहार और ममतामयी आशीर्वाद मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। माताजी के साथ जुड़ी आत्मीय स्मृतियां हमेशा हृदय में जीवंत रहेंगी।
पूर्व मंत्री पटेल ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। उनका स्नेह और उनके द्वारा दिए गए संस्कार परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी अमूल्य धरोहर होते हैं। पूज्य माताजी का जाना चौहान परिवार एवं मेरे लिये व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी, श्री वरुण सिंह चौहान जी सहित समस्त शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई चौहान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका स्नेह, ममत्व और आशीर्वाद सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा।


