Skip to content
ब्रेकिंग न्यूज़
Harda Ki News : भाजपा जिला कार्यालय में पटेल ने उठाई हरदा के विकास की आवाज, मुख्यमंत्री के समक्ष रखी महत्वपूर्ण मांगHarda Ki News : स्वस्थ हरदा और स्वस्थ मध्यप्रदेश यही हमारा संकल्प है: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेलHarda Ki News : धरती महतारी है प्राणों से प्यारी है के जयघोष से गूंजा हरदाHarda Ki News: शिविर के दो दिनों में 100 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचारHarda Ki News: सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविरहरदा जिला अस्पताल में नए आईसीयू वार्ड का शुभारंभ हुआहरदा शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका की बैठकहरदा कृषि मंडी में गेहूं और चने की रिकॉर्ड आवक दर्जहरदा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य तेजहरदा में युवा खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों में उत्साह
13 Oct 2026 New Delhi 27°C

हरदा और आसपास की ताज़ा खबरें

हरदा

Harda Ki News : धरती महतारी है प्राणों से प्यारी है के जयघोष से गूंजा हरदा

3 min read
Harda Ki News: Harda echoes with the chant, "Mother Earth is dearer than life itself."
Text Size:

अलसुबह 4 बजे तक चला अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

Harda Ki News

शिवम् दुबे, Harda Ki News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन पर हरदा में आयोजित कवि सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मोबाइल वीडियो कॉलिंग से जुडक़र पूर्व कैबिनेट मंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन के अवसर पर कमल सांस्कृतिक मंच हरदा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन देर रात से शुरू होकर सुबह सुबह 4 बजे तक चला। खचाखच भरे मिडिल स्कूल ग्राउंड पर हजारों श्रोताओं ने कवियों को सुना और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन पर आयोजित कवि सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मोबाइल वीडियो कॉलिंग से जुड़े।

आयोजन समिति के देवीसिंह सांखला ने बताया कि कवि सम्मेलन की शुरुआत देश के सुप्रसिद्ध मंच संचालक डॉ. आदित्य जैन द्वारा की गई। जबकि मां शारदा की आराधना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ श्रृंगार रस की कवयित्री प्रीति पांडे ने सरस्वती वंदना से किया। उनकी वीणावादिनी वर दे…की प्रस्तुति से पूरे प्रांगण में भक्ति और साहित्य का संगम हो गया। वहीं हास्य के कवि सौरभ जायसवाल ने अपनी हास्य की फुलझडिय़ों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कवि सम्मेलन में श्रृंगार रस की कवयित्री अंशु प्रिया दुबे ने अपने सुप्रसिद्ध गीत उम्र यह तुम्हारी है, जिंदगियां बनाने की…सुनाकर खूब समां बांधा, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। वहीं वीर रस के ओजस्वी कवि मोहित सक्सेना ने अपनी ओजपूर्ण कविताओं से दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया। उनकी प्रसिद्ध कविता धरती महतारी है, प्राणों से प्यारी है, इसकी माटी पर हमें जान लुटानी है…पर पूरा पंडाल भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। सम्मेलन के दौरान हास्य कवि पार्थ नवीन ने अपनी चर्चित हास्य भरी पैरोडी चिंता का त…. से लोगों को खूब हंसाया। इसी प्रकार एक अन्य हास्य कवि मुन्ना बैटरी ने अपने अनोखे अंदाज में दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया, तो हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी की प्रस्तुति ने भी खूब ठहाके बटोरे। देश के सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ. राजीव राज ने अपने दो सुप्रसिद्ध गीतों यादें यादें झीनी रे झीनी और मोबाइल से आज मेरी बात हो गई सुनाकर श्रोतागण को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वहीं हास्य कवि हरीश हिन्दुस्तानी ने भी श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। मंच संचालक डॉ. आदित्य जैन ने अपनी सुपरहिट पैरोडी जलवा है जलवा और महाभारत पर आधारित प्रस्तुति से सुबह 4 बजे तक दर्शकों को बांधे रखा। इस विराट कवि सम्मेलन में जिले के खिरकिया निवासी बाल कवि अक्षर अंकित अवस्थी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। नन्हें कवि ने अपनी ओजस्वी और मासूमियत भरी कविताओं से बड़े-बड़े कवियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और खूब तालियां बटोरी।

वीडियो कॉल से जुड़े कैलाश विजयवर्गीय

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो कॉल के माध्यम से दर्शकों से बात की और पूर्व मंत्री कमल पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हरदा का विकास मेरा सपना है। सेवा का जो संकल्प लिया है, उसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। आपका आशीर्वाद और प्यार हमेशा मुझे मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। मैं हर समय आपके साथ खड़ा हूं।

अंत में कमल सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष संदीप पटेल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिय़ा एवं देवन खेड़ी सरकार, संयोजक देवी सिंह सांखला, सचिव संजय अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

What do you think?

प्रदेश टाइम संपादक

प्रदेश टाइम (Pradesh Time) — हरदा, नर्मदापुरम, खातेगांव, तिमारनी और मध्य प्रदेश की विश्वसनीय खबरों का डिजिटल समाचार मंच।

All posts by प्रदेश टाइम संपादक (5)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.