Skip to content
ब्रेकिंग न्यूज़
Harda Ki News: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशंकर सनखेरे सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल, पूर्व मंत्री कमल पटेल ने तत्काल उपचार की कराई व्यवस्थाSehore Ki News: ग्राम जैत पहुंचकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने स्व. काशी बाई चौहान को दी भावभीनी श्रद्धांजलिKhategaon Ki News: सुगनबाई के लिए मददगार बने विधायक आशीष शर्माKhategaoKhategaon Ki News: खातेगांव से बड़ी संख्या में भक्तों ने भोपाल पहुंचकर यज्ञ में दी आहुतियांKhategaon Ki News: हरणगांव के देवनारायण भीलट देवस्थान पर मां जगदंबे की आराधना, मनोकामना लेकर पहुंच रहे श्रद्धालुKhategaon Ki News: खातेगांव में 51 फीट के रावण का दहन, सप्तरंगी आतिशबाजी से जगमगाया आसमानHarda Ki News : पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की जीत के लिए 80 किमी पैदल सलकनपुर जा रहा करताना का युवकHarda Ki News : भाजपा जिला कार्यालय में पटेल ने उठाई हरदा के विकास की आवाज, मुख्यमंत्री के समक्ष रखी महत्वपूर्ण मांगHarda Ki News : स्वस्थ हरदा और स्वस्थ मध्यप्रदेश यही हमारा संकल्प है: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेलHarda Ki News : धरती महतारी है प्राणों से प्यारी है के जयघोष से गूंजा हरदा
25 Nov 2026 New Delhi 14°C

हरदा और आसपास की ताज़ा खबरें

हरदा

Harda Ki News : स्वस्थ हरदा और स्वस्थ मध्यप्रदेश यही हमारा संकल्प है: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल

2 min read
Harda Ki News: A healthy Harda and a healthy Madhya Pradesh—this is our resolve: Former Agriculture Minister Kamal Patel.
Text Size:

शिवम् दुबे, Harda Ki News: खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्था के सौजन्य एवं आरपी फाउंडेशन के सहयोग से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल जी के जन्मदिन पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, जिला अस्पताल में 75 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 581 मरीजों की निशुल्क जांच कर दी परामर्श, अत्याधुनिक वैन से हुई कैंसर स्क्रीनिंग

Harda Ki News

जनसेवा को जनकल्याण से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ और प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला अस्पताल में खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्था के सौजन्य एवं आरपी फाउंडेशन के सहयोग से जिला स्तरीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर और जिला अस्पताल की टीम के करीब 75 चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की। साथ ही जांच के बाद उचित परामर्श दिया। शिविर की खास बात यह रही कि विशेष मेडिकल वैन के माध्यम से कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। जहां करीब 581 लोगों ने निशुल्क परामर्श का लाभ लिया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

स्वस्थ हरदा, स्वस्थ मध्यप्रदेश-यही हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय इसे जनसेवा और समाजहित के कार्य से जोड़ना ही इस अवसर की वास्तविक सार्थकता है। शिविर में अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल इंदौर के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दी। शिविर में उच्च स्तरीय एवं आधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई।

जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, नपाध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, महामंत्री बसंत राजपूत सहित भाजपा नेता एवं चिकित्सक आदि मौजूद थे।

What do you think?

प्रदेश टाइम संपादक

प्रदेश टाइम (Pradesh Time) — हरदा, नर्मदापुरम, खातेगांव, तिमारनी और मध्य प्रदेश की विश्वसनीय खबरों का डिजिटल समाचार मंच।

All posts by प्रदेश टाइम संपादक (12)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.