Skip to content
ब्रेकिंग न्यूज़
Harda Ki News : भाजपा जिला कार्यालय में पटेल ने उठाई हरदा के विकास की आवाज, मुख्यमंत्री के समक्ष रखी महत्वपूर्ण मांगHarda Ki News : स्वस्थ हरदा और स्वस्थ मध्यप्रदेश यही हमारा संकल्प है: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेलHarda Ki News : धरती महतारी है प्राणों से प्यारी है के जयघोष से गूंजा हरदाHarda Ki News: शिविर के दो दिनों में 100 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचारHarda Ki News: सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविरहरदा जिला अस्पताल में नए आईसीयू वार्ड का शुभारंभ हुआहरदा शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका की बैठकहरदा कृषि मंडी में गेहूं और चने की रिकॉर्ड आवक दर्जहरदा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य तेजहरदा में युवा खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों में उत्साह
13 Oct 2026 New Delhi 29°C

हरदा और आसपास की ताज़ा खबरें

हरदा

Harda Ki News: शिविर के दो दिनों में 100 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार

2 min read
Harda Ki News:100 patients received free treatment during the two-day camp.
Text Size:
Harda Ki News:100 patients received free treatment during the two-day camp.
Harda Ki News

शिवम् दुबे, Harda Ki News: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरदा कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित पुष्प रत्न पेट्रोल पंप पर तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर 2, 3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित किया गया है।

Harda Ki News

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में देश-विदेश के सुप्रसिद्ध एवं एक्यूपेसर विधि में पारंगत डॉ. एसके गर्ग आयुर्वेद शास्त्री एवं एमडी एक्यूप्रेशर नई दिल्ली द्वारा मरीजों को उपचार किया जा रहा है। भाजपा सोशल मीडिया हरदा विधानसभा सह संयोजक आशुतोष पाराशर ने बताया कि शिविर के प्रथम एवं द्वितीय दिवस में लगभग 100 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच आयुर्वेद शास्त्री एवं एमडी एक्यूप्रेशर डॉ. एसके गर्ग ने की।

Harda Ki News

उन्होंने सर्वाइकल, गठिया, काँधे का दर्द, कमर दर्द, घुटने का दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस जैसी बीमारी के मरीजों का उपचार किया और उन्हें जरूरी परामर्श दिया। वहीं आयोजन समिति ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर का समापन 4 अक्टूबर रविवार को होगा। समिति ने आग्रह किया है शिविर का लाभ लेने अधिक से अधिक संख्या में लोग हरदा मंडी स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। जहां सुप्रसिद्ध एवं एक्यूपेसर विधि में पारंगत डॉ एसके गर्ग द्वारा मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।

Also Read: Harda Ki News: सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर

What do you think?

प्रदेश टाइम संपादक

प्रदेश टाइम (Pradesh Time) — हरदा, नर्मदापुरम, खातेगांव, तिमारनी और मध्य प्रदेश की विश्वसनीय खबरों का डिजिटल समाचार मंच।

All posts by प्रदेश टाइम संपादक (5)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.