Skip to content
ब्रेकिंग न्यूज़
Harda Ki News : पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की जीत के लिए 80 किमी पैदल सलकनपुर जा रहा करताना का युवकHarda Ki News : भाजपा जिला कार्यालय में पटेल ने उठाई हरदा के विकास की आवाज, मुख्यमंत्री के समक्ष रखी महत्वपूर्ण मांगHarda Ki News : स्वस्थ हरदा और स्वस्थ मध्यप्रदेश यही हमारा संकल्प है: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेलHarda Ki News : धरती महतारी है प्राणों से प्यारी है के जयघोष से गूंजा हरदाHarda Ki News: शिविर के दो दिनों में 100 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचारHarda Ki News: सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविरहरदा जिला अस्पताल में नए आईसीयू वार्ड का शुभारंभ हुआहरदा शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका की बैठकहरदा कृषि मंडी में गेहूं और चने की रिकॉर्ड आवक दर्जहरदा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य तेज
18 Oct 2026 New Delhi 22°C

हरदा और आसपास की ताज़ा खबरें

हरदा

Harda Ki News : पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की जीत के लिए 80 किमी पैदल सलकनपुर जा रहा करताना का युवक

2 min read
Harda Ki News: A youth from Kartana is walking 80 km to Salkanpur, seeking a victory for former Agriculture Minister Kamal Patel.
Text Size:

हरदा जिले के करताना निवासी 24 वर्षीय संजय पिपलोदे की अनोखी पदयात्रा, कहा- उपचुनाव हुए तो कमल पटेल भारी मतों से जीतें, माँ विजयासन के दरबार में मन्नत मांगने निकला समर्थक, अगले विधानसभा चुनाव में कमल पटेल की जीत पर नर्मदा परिक्रमा का भी लिया है संकल्प

शिवम् दुबे, Harda Ki News: नवरात्रि में आपने कई लोगों को माता रानी के दरबार में पैदल जाते देखा होगा, लेकिन हरदा जिले के एक युवक की पैदल यात्रा सबसे अलग और चर्चा का विषय बनी हुई है। हरदा जिले के करताना निवासी 24 वर्षीय संजय पिपलोदे करीब 80 किलोमीटर पैदल चलकर माँ विजयासन धाम सलकनपुर जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी यह मनोकामना स्वयं या परिवार के लिए नहीं है। संजय अपने पसंदीदा नेता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के लिए यह पदयात्रा कर रहे हैं।

संजय का कहना है कि वे हरदा जिले के लाड़ले और प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रशंसक हैं। यदि हरदा में उपचुनाव होते हैं तो कमल पटेल भारी मतों से जीतकर विधायक बनें, इसी मन्नत को लेकर वे माँ के दरबार में जा रहे हैं। संजय ने बताया कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की जीत को लेकर भी उन्होंने माँ नर्मदा की पाँच महीने पाँच दिन की परिक्रमा करने का भी संकल्प लिया है।

80 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण कर सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर संजय माता रानी के दरबार में निशान चढ़ाकर माथा टेककर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना माता रानी से करेंगे। युवक की इस पदयात्रा को लेकर जनचर्चा है कि नेता तो बहुत हैं, समर्थक भी बहुत हैं, लेकिन संजय की यह निस्वार्थ यात्रा समर्थकों में एक अलग ही कहानी बन गई है।

What do you think?

प्रदेश टाइम संपादक

प्रदेश टाइम (Pradesh Time) — हरदा, नर्मदापुरम, खातेगांव, तिमारनी और मध्य प्रदेश की विश्वसनीय खबरों का डिजिटल समाचार मंच।

All posts by प्रदेश टाइम संपादक (6)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.