Skip to content
ब्रेकिंग न्यूज़
Harda Ki News: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशंकर सनखेरे सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल, पूर्व मंत्री कमल पटेल ने तत्काल उपचार की कराई व्यवस्थाSehore Ki News: ग्राम जैत पहुंचकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने स्व. काशी बाई चौहान को दी भावभीनी श्रद्धांजलिKhategaon Ki News: सुगनबाई के लिए मददगार बने विधायक आशीष शर्माKhategaoKhategaon Ki News: खातेगांव से बड़ी संख्या में भक्तों ने भोपाल पहुंचकर यज्ञ में दी आहुतियांKhategaon Ki News: हरणगांव के देवनारायण भीलट देवस्थान पर मां जगदंबे की आराधना, मनोकामना लेकर पहुंच रहे श्रद्धालुKhategaon Ki News: खातेगांव में 51 फीट के रावण का दहन, सप्तरंगी आतिशबाजी से जगमगाया आसमानHarda Ki News : पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की जीत के लिए 80 किमी पैदल सलकनपुर जा रहा करताना का युवकHarda Ki News : भाजपा जिला कार्यालय में पटेल ने उठाई हरदा के विकास की आवाज, मुख्यमंत्री के समक्ष रखी महत्वपूर्ण मांगHarda Ki News : स्वस्थ हरदा और स्वस्थ मध्यप्रदेश यही हमारा संकल्प है: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेलHarda Ki News : धरती महतारी है प्राणों से प्यारी है के जयघोष से गूंजा हरदा
2 Nov 2026 New Delhi 25°C

हरदा और आसपास की ताज़ा खबरें

हरदा

Harda Ki News: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशंकर सनखेरे सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल, पूर्व मंत्री कमल पटेल ने तत्काल उपचार की कराई व्यवस्था

2 min read
Harda Ki NHarda Ki News: Senior BJP worker Harishankar Sankhere critically injured in a road accident; former minister Kamal Patel arranges for his immediate medical treatment.ews 61
Text Size:

शिवम् दुबे, Harda Ki News: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्राम गोपालपुरा निवासी श्री हरिशंकर सनखेरे गत रात्रि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे रात्रि में अपने खेत पर सिंचाई के कार्य और मूसली की फसल की सुरक्षा का जायजा लेने गए थे। वहां से वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे बेहोशी की अवस्था में गिर पड़े।

Harda Ki News 62
Harda Ki News

देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को उनकी चिंता हुई। परिवारजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद उन्होंने खेत पर मौजूद रखवाले से जानकारी लेकर हरिशंकर सनखेरे की तलाश करने को कहा। तलाश के दौरान वे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले। तत्पश्चात ग्रामवासियों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय हरदा रेफर किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने तत्काल जिला चिकित्सालय हरदा में पदस्थ चिकित्सक डॉ. गंभीर पटेल एवं डॉ. मनीष शर्मा से चर्चा कर घायल श्री सनखेरे को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति की लगातार जानकारी भी ली।

श्री सनखेरे की गंभीर हालत को देखते हुए श्री कमल पटेल ने इंदौर स्थित अरविंदो मेडिकल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विनोद भंडारी से दूरभाष पर चर्चा की और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए इंदौर रवाना किया गया।

इस कठिन समय में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के उपचार के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिखाई गई तत्परता और संवेदनशीलता सराहनीय रही। सभी ने श्री हरिशंकर सनखेरे के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

 

What do you think?

प्रदेश टाइम संपादक

प्रदेश टाइम (Pradesh Time) — हरदा, नर्मदापुरम, खातेगांव, तिमारनी और मध्य प्रदेश की विश्वसनीय खबरों का डिजिटल समाचार मंच।

All posts by प्रदेश टाइम संपादक (12)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.