Breaking
23 Jul 2025, Wed

Khategaon News: Khategaon विधानसभा में 69.14 प्रतिशत हुआ मतदान, 01 लाख 63 हजार 691 मतदाताओं ने किया मतदान

Khategaon News 69.14 percent voting took place in Khategaon Assembly, 01 lakh 63 thousand 691 voters voted.

प्रदीप साहू, Khategaon News: Khategaon विधानसभा में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-विदिशा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। लोकसभा निर्वाचन के लिए Khategaon विधानसभा क्षेत्र में 69.14 प्रतिशत मतदान हुआ।  खातेगांव विधानसभा में 01 लाख 63 हजार 691 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें  88 हजार 459 पुरूष, 75 हजार 231 महिलाओं एवं 01 अन्य मतदाता ने मतदान किया। Khategaon विधानसभा में मतदान के लिए 289 मतदान केन्‍द्र बनाये गये थे।

Khategaon News

DM ने पल-पल की गतिविधियां पर विशेष नजर रखी।

Khategaon News

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने Khategaon विधानसभा में मतदान के दौरान सुबह से लेकर शाम तक मतदान की पल-पल की गतिविधियां पर विशेष नजर रखी। मतदान केन्‍द्रों का भ्रमण किया, हर घटनाक्रम पर जानकारी लेते रहे तथा अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

Khategaon News

विदिशा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत Khategaon विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र-04 हतनोरी में श्री धर्मेंद्र पिता प्रेम मोरी ने शादी से पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया। आप भी कर्तव्य निभाएं वोट डालने जरूर जाएं।

सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त

Khategaon विधानसभा में मतदान के लिए सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त किए गए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही मतदान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भ्रमण करते रहे। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा गश्त कर मतदान के दौरान शांति व कानून व्यवस्था पर निगाह रखी। चेक पोस्टों पर एसएसटी टीमें तैनात रही।

Khategaon News

मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग कराई गई।

Khategaon विधानसभा में मतदान केन्‍द्रों पर सभी व्‍यवस्‍थाएं की गई। चयनित मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग कराई गई। इन केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कर आयोग स्तर के साथ ही भोपाल व जिला मुख्यालय से सतत नजर रखी गई। आदर्श और पिंक मतदान केन्‍द्र बनाये गये। आदर्श मतदान केंद्रों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। चयनित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को अपने बारी का इंतजार करने के लिए खड़े नहीं होना पड़ा बल्कि बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजनों के सुगमतापूर्वक मतदान के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *