Breaking
25 Jun 2025, Wed

केंद्रीय कृषि मंत्री क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान 29 सितंबर को खातेगांव आएंगे।

Union Agriculture Minister and regional MP Shivraj Singh Chouhan will visit Kathegaon on September 29.

प्रदीप साहू, खातेगांव देवास जिले के अंतिम छोर पर विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के क्षेत्रीय सांसद एवं भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रविवार 29 सितंबर को खातेगांव नगर में पहुंचेंगे जानकारी देते हुए विधायक आशीष शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के जननायक केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी का केंद्रीय कृषि मंत्री बनने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया जाएगा शिवराज सिंह जी के स्वागत सम्मान के लिए नगर के मुख्य मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया।

विभिन्न राजनीतिक सामाजिक धार्मिक संगठनों के द्वारा मंच बनाकर स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई नगर के दाना बाबा से लेकर डांग मंगल मैदान तक सड़क के दोनों और स्वागत मंच द्वारा बनाए गए हैं। दोपहर 2:00 बजे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान डांग मंगल मैदान पर पहुंचेंगे जहां एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी देवास जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं विधायक आशीष शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में नागरिक अभिनंदन होगा भाजपा संगठन के पदाधिकारी ने क्षेत्र के किसानों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से अपील की है कि दोपहर 2:00 बजे डाक बंगला मैदान पर पहुंचकर विशाल आम सभा को सफल बनाएं और केंद्रीय कृषि मंत्री का अभिनंदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *