Breaking
23 Jul 2025, Wed

मेकलसुता एकेडमी खातेगांव ने जीता विशाल खेल प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप् का खिताब

Mekalsuta Academy Khategaon won the overall championship title in a huge sports competition

खातेगांव से प्रदीप साहू, शहीद भगत सिंह व्यायामशाला एवं सामाजिक कल्याण समिति कन्नौद ने “एक शाम शहीदों के नाम”कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल खेल महोत्सव का आयोजन नगर कन्नौद में दिनांक 11 व 12 जनवरी को किया।
इस खेल महोत्सव में देवास जिले, सीहोर जिले व कन्नौद नगर से लगे हुए सभी क्षेत्र के विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धा में भाग लिया।

खातेगांव

खातेगांव नगर की प्रतिष्ठित संस्था मेकलसुता एकेडमी के विद्यार्थियों ने प्रत्येक वर्ग की समूह व एकल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक खिताब जीते, इस प्रकार मेकलसुता एकेडमी खातेगांव ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर क्षेत्र का सिरमौर बनी। इस विशाल खेल प्रतियोगिता में मेकलसुता एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार राशि 21000/- रुपए प्राप्त किए। साथ ही नगर कन्नौद की संस्था शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगद पुरस्कार राशि 11000 रुपए प्राप्त किए। खातेगांव नगर की अन्य संस्था सी एम राईज ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 5100 रुपए की नगद पुरस्कार राशि प्राप्त की।

खातेगांव

जैसा की विदित है कि मेकलसुता एकेडमी कि विद्यार्थियों ने सर्वाधिक खिताब प्राप्त कीए, इसी क्रम में मेकलसुता एकेडमी के विद्यार्थियों ने अंडर 14 बालिका वर्ग में कबड्डी , रस्साकशी में प्रथम स्थान, खो-खो में द्वितीय स्थान, 100 मी रेस में श्रेया शर्मा ने प्रथम, कुमारी वंशीका परमार ने द्वितीय , कुश्ती में नमामी पटेल ने 33 किलोग्राम कैटिगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।*इसी के साथ अंडर 14 बालक वर्ग में कबड्डी व खो-खो में प्रथम, 100 मी रेस में रोशन धुर्वे ने प्रथम, गोराक्ष कचोली ने द्वितीय, कुश्ती में रोशन धुर्वे ने 51 किलो कैटेगरी में प्रथम स्थान, आयुष जाट 48 किलोग्राम कैटेगरी में ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार अंडर 18 बालक वर्ग में रस्साकशी में द्वितीय स्थान, अंडर -18 बालिका वर्ग में खो-खो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही अंडर – 18 में 100 मीटर रेस में साक्षी पटेल ने प्रथम स्थान और गोला फेक में साक्षी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मेकलसुता एकेडमी प्रबंधन ने यह बताया कि संस्था ₹21000 पुरस्कार राशि का उपयोग खिलाड़ियों को अतिरिक्त खेल किट उपलब्ध करवाने के लिए करेगी। विद्यालय व विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री बलराम जी दावठा, अध्यक्ष श्री संतोष जी पटेल, डायरेक्टर श्री सदासुख पटेल, प्राचार्य श्री मनोज तिवारी ने समस्त विद्यालयीन स्टाफ, स्पोर्ट्स कोच धनराज जी व विद्यार्थिंयों का स्वागत कर आभार माना , साथ ही मेकलसुता एकेडमी के विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर अभिभावकों व क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *