खेल से अनुशासन आत्मसम्मान आत्मविश्वास और टीम वर्ग को बढ़ावा मिलता है

प्रदीप साहू, Khategaon News: राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत रविवार को नगर खातेगांव में साइकिल रैली का आयोजन विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। वार्ड क्रमांक 3 के श्री राम मंदिर से साइकिल रैली प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सांदीपनि विद्यालय( सी एम राइस स्कूल) पहुंची। जहां भारत माता एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर विधायक आशीष शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश रावडिया ने माल्यार्पण दीप प्रज्वलन किया।

इस अवसर पर उपस्थित समुदाय को विधायक शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें जीवन को सही तरीके से जीने में मदद करते हैं हमें फिट और सक्रिय रखते हैं खेल से अनुशासन आत्मसम्मान आत्मविश्वास और टीम वर्ग को बढ़ावा मिलता है फिटनेस और खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकली गई।
साइकिल रैली में वीरेंद्र राजावत डॉक्टर आर एन यादव पुरुषोत्तम व्यास गोविंद गोरा राम सिंह यादव मुकेश गिरी ललित बिश्नोई अजय बिश्नोई राजेश परते नितिन बिश्नोई कमल कासलीवाल आनंद चिंतामण नंदू वर्मा धीरज जोशी मोनू दीक्षित मनोज यादव सूरज यादव रमेश टाडा सहित स्कूल के छात्र नगर के खिलाड़ी पार्षद भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता भी सम्मिलित रहे। अंत में स्वस्थ खेल हेतु सभी खिलाड़ियों और नागरिकों ने शपथ ली शपथ का वचन उमेश गुर्जर ने किया कार्यक्रम का संचालन दीपक पटेल ने किया आभार खेल शिक्षक योगेश जाणी ने माना।