Breaking
7 Sep 2025, Sun

Khategaon News: अन्नदाता की सेवा ही परमात्मा की पूजा है: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Khategaon News: Serving the food provider is worship of God: Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan

पिछड़ा वर्ग महापंचायत पदाधिकारी ने किया शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन

Khategaon News

प्रदीप साहू, Khategaon News: पिछड़ा वर्ग महापंचायत मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी पदाधिकारी आज भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री वी मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित बंगले पर जहां मां के निवास पर पिछड़ा वर्ग महापंचायत मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बबीता बनी परमार ने पिछड़ा वर्ग के गौरव शिवराज सिंह चौहान का एवं संगठन के संरक्षक क्रांतिकारी संत तरुण मुरारी बापू का सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी ने स्वागत व सम्मान किया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बबीता परमार ने संगठन की ओर से सभी बहनों की ओर से शिवराज सिंह जी को विशेष राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया ‌ संगठन की गतिविधियों के बारे में दोनों पदाधिकारी ने संक्षिप्त में जानकारी दी।

Khategaon News

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछड़ा वर्ग महापंचायत के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहां की हम सबको स्वदेशी वस्तु का उपयोग करना है पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन कर रहा हूं जनता की सेवा ही परमात्मा की सेवा है अन्नदाता की सेवा ही भगवान की सेवा है सेवा ही पूजा है। आपके लिए मामा का घर भोपाल और दिल्ली दोनों जगह है सेवा के कार्य को अनवरत करना ही लक्ष्य है प्रदेश में और देश में हमारी सरकार है मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग संगठन की जो भी बातें हैं हम उचित माध्यम से रखकर हर समस्या का निराकरण करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग महापंचायत मध्य प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *