Breaking
24 Jun 2025, Tue

Khategaon News: केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन।

Khategaon News: National Women's Congress protested against the central and state governments.

प्रदीप साहू, Khategaon News: 33% महिला आरक्षण विधायक पारित होने के बाद भी भाजपा सरकार द्वारा अभी तक इस विधानसभा और लोकसभा में लागू नहीं किया गया इसी संदर्भ में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर मैदान पर विरोध प्रदर्शन किया।

Khategaon News

आंदोलन में शामिल प्रदेश की कांग्रेस महिलाओं ने लाल वेशभुषा में खतरा मंडराने का सांकेतिक प्रदर्शन करते हुऐं विरोध किया। महिलाओं को विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण की भागीदारी सुनिश्चित करने, महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार बेरोजगारी को खत्म करने मंहगाई को रोकने, एवं ओ.बी.सी महिलाओं को आरक्षण दिये जाने जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस कि नारी न्याय यात्रा के तहत आंदोलन किया गया।

Khategaon News

आंदोलन में प्रदेश भर की महिला कांग्रेसीयो ने दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। वहीं देवास जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संगीता सुनील यादव भी अपनी अनेक जिला महिला पदाधिकारीयों के साथ दिल्ली पहुंची और कांग्रेस महिलाओं द्वारा किये जा रहे आंदोलन का समर्थन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *