Breaking
27 Jun 2025, Fri

Khategaon News: राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खातेगांव नगर तिरंगामय हुआ।

Pradeep Sahu, Khategaon News: राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खातेगांव नगर तिरंगामय हुआ। तिरंगा यात्रा डांक बंगला मैदान से स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली। तिरंगा अभियान के तहत नगर के सभी शासकीय व निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हजारों की संख्या में एकत्रित होकर नगर के प्रमुख मार्गो से जोश खरगोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद वंदे मातरम सहित देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा में विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने सभी का स्वागत किया। पार्षद सावित्री शैलेश यादव ने शपथ दिलाई। यात्रा में विद्यार्थियों के साथ नगर परिषद के सीएमओ निखिलेश चिंतामण, खातेगांव थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट, नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी, बीआर सी कैलाश ठाकुर, अंत्योदय समिति के अध्यक्ष शेखर अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलराम दावठा, उमेश गुर्जर, सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं।

इसी प्रकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकास खण्ड खातेगांव व शिक्षा विभाग के सानिध्य मे तिरंगा यात्रा रैली निकाली गयी जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष मति सारिका नंदू चौधरी सी.ओ. सुश्री सिमरन सूर्यवंशी सी ऍम राइज प्रचार्य श्रीमति ज्योति बेक उपराचार्य महेश माली व समस्त स्कूल शिक्षकगण व छात्र – छात्राओ खिलाड़ियों आदि की उपस्थिती मे रैली निकाली गयी कार्यक्रम का संचालन श्री योगेश जानी ने किया व आभार खेल युवा कल्याण विभाग ब्लॉक समन्वयक रीमा बछानिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *