Pradeep Sahu,Khategaon Ki News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में आयोजित प्रतिभा से परिवर्तन अभियान के माध्यम से मृत्युंजय जोशी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में रिसर्च एवं कंटेंट राइटर नियुक्त किया है। जोशी खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलारी के निवासी हैं जो लंबे समय से दिल्ली में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।
यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री दीपक बाबरिया द्वारा की गई।

मृत्युंजय जोशी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करते आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से लेकर वर्तमान तक वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कंट्रोल रूम कमेटी के सदस्य है एवं दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस (आरटीआई विभाग) के प्रदेश समन्वयक है।
मृत्युंजय जोशी ने बताया कि उनकी आगामी भूमिका कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने से लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस संगठन को नये विचारो एवं अनुसंधान के माध्यम से कैसे सशक्त बनाया जाये इस पर रहेगी।