Breaking
28 Jun 2025, Sat

मेकलसुता एकेडमी में दीपोत्सव मनाया गया

Festival of lights was celebrated in Mekalsuta Academy

प्रदीप साहू, नगर खातेगांव के प्रतिष्ठित विद्यालय मेकलसुता एकेडमी में दीपावली पर्व के आगमन के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Advertisment

दीपोत्सव कार्यक्रम में नर्सरी से यूकेजी के विद्यार्थियों ने रामायण के पात्रों का चित्रण किया जिसमें छोटे-छोटे बालक/ बालिकाओं द्वारा मनमोहक नृत्य द्वारा रामायण काल के दृश्य को जीवंत करने का प्रयास किया गया। वहीं कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट /शिल्प कला के माध्यम से रंग-बिरंगे दीपकों को सजाया।साथ ही कक्षा 6टी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों में के माध्यम से भगवान के चित्र तात्कालिक प्रसंग व समस्याओं को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

विभिन्न कक्षा के विद्यार्थियों की सक्रिय एवं मनमोहक भागीदारी को विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने सुनिश्चित किया।
विद्यार्थियों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रम में उत्साह व प्रदर्शन देखकर विद्यालय के अभिभावकों , अध्यक्ष बलराम जी दावठा, विद्यालय के डायरेक्टर संतोष पटेल, सदासुख पटेल व प्राचार्य मनोज तिवारी ने हर्ष प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *