Breaking
4 Sep 2025, Thu

गौ सेवा ही सच्ची प्रभु सेवा है: प्राचार्य डॉ. अभय जैन

Cow service is the true service of God: Principal Dr. Abhay Jain

प्रदीप साहू, निवाली (निप्र) नगर में स्थित पद्मश्री स्वर्गीय कांता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय निवाली जिला बड़वानी के प्राचार्य डॉ.अभय जैन ने बुद्धि दाता-विघ्नहर्ता-मंगल मूर्ति भगवान श्री गणेश जी के जन्म दिवस गणेश चतुर्थी तथा पर्यूषण पर्व के पावन पुनीत दिन दिनांक 04 सितंबर 2016 से खातेगांव जिला देवास में एक अनोखी गौ सेवा-नंदी महाराज की एकाकी प्रयास से शुरुआत की थी। खातेगांव नगर में घूम रही भूखी प्यासी बेसहारा गौ माता-नंदी महाराज को मोटर साइकिल से नगर में घूम कर संध्याकाल प्रतिदिन 11 किलो आटे की रोटी खिलाने का पावन पुनीत कार्य प्राचार्य डॉ.अभय जैन प्रतिदिन करते रहे हैं। शुरुआत में कुछ ही सदस्य थे लेकिन धीरे धीरे सदस्यों की संख्या में वृद्धि होती गई एक शेर याद आता है “”मैं अकेला ही चला था जानिवे मगर- लोग आते गए और कारवां बढ़ता गया”” गौ माता नंदी महाराज को रोटी खिलाने के अभियान की शुरुआत डॉ.अभय जैन ने अकेले की थी। बाद में गौ भक्त सदस्य जुड़ते गए और गौ सेवा समिति खातेगांव का गठन हो गया।

दिनांक 27 अगस्त 2025 को खातेगांव नगर में गौ माता और नंदी महाराज को रोटी खिलाने के अनूठे अभियान को 09 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। 04 सितंबर 2016 से 27 अगस्त 2025 तक के 09 वर्षों में गौ माता-नंदी महाराज को कुल 310 (तीन सौ दस) क्विंटल 11 किलो आटे की रोटी खिलाई जा चुकी हैं। इस पुनीत सेवा पर गौ सेवा समिति खातेगांव के द्वारा अभी तक 17 लाख 38 हजार 388 रुपए दान राशि के रूप में खर्च हो चुके हैं! आज गौ सेवा समिति में ₹500 रूपये प्रति देने वाले आदरणीय 50 सदस्यों का निर्वाध रूप से सहयोग मिल रहा है!दिनांक 11 दिसंबर 2020 को भारत में जैन समाज के सर्वोच्च संत प्रातः स्मरणीय परम पूज्य आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज जी उस समय सिद्ध क्षेत्र नेमावर (देवास) में विराजमान थे। जब डॉ. अभय जैन ने इस पावन पुनीत सेवा की जानकारी दी तो आचार्य श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज ने डॉ अभय जैन को आशीर्वाद देने के साथ कहा कि जब तक शरीर में चैतन्यता रहै तब तक इस सेवा को निर्वाध रूप से चलाते रहना है। और डॉ. अभय जैन ने आचार्य श्री के समक्ष संकल्प लिया है,कि जब तक हाथ पैर चलते रहेंगे तब तक यह सेवा चलती रहेगी।

गौ सेवा समिति खातेगांव (देवास) तथा समिति के संयोजक डॉ. अभय जैन खातेगाँव समूचे देशवासियों तथा प्रदेशवासियों से विनम्र अनुरोध प्रार्थना करते हैं कि यह अनूठी सेवा जो खातेगांव नगर में दानदाताओं के मुक्त हस्त आर्थिक सहयोग से गत 09 वर्षों से चल रही है। जिस शहर और नगर में गौशाला नहीं है। उन सभी गांव-गांव शहर-शहर में यह सेवा कार्य प्रारंभ हो जाना चाहिए!खातेगांव नगर में प्रतिदिन संध्या काल गौ माता-नंदी महाराज को रोटी खिलाने का पावन पुनीत कार्य गौ सेवा समिति खातेगांव के संरक्षक डॉ अभय जैन द्वारा किया जाता है। और डॉ.अभय जैन की अनुपस्थिति में यह पावन पुनीत कार्य श्री पवनवर्मा जी तथा पिता जी श्री श्यामलालजी वर्मा गणेश चौक खातेगांव के द्वारा किया जाता है। जैन तीर्थंकर भगवान श्री “”महावीर स्वामी”” जी का शुभ संदेश “”जियो और जीने दो”” “”गौ धन बचाओ-देश बचाओ”” अनुरोध कर्ता तथा सूचना प्रदाता- डॉ अभय जैन प्राचार्य पद्मश्री स्व. कांता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय निवाली जिला बड़वानी (म.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *