Breaking
25 Jun 2025, Wed

Bhopal: रिटायर्ड बुद्धिजीवियों से सेवा भारती के पदाधिकारियों ने भेट वार्ता कर संवाद किया।

Bhopal: Officials of Seva Bharti met and interacted with retired intellectuals.

Bhopal: सेवा भारती विभाग संयोजक करन कौशिक एवम पुर्व सचिव सत्येंद्र साहू ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में रिटायर्ड बुद्धिजीवियों से भेंट वार्ता कर संवाद किया। सेवा भारती भोपाल विभाग संयोजक करन कौशिक ने सेवा भारती द्वारा पूरे देश में प्रदेश में एवम भोपाल में किए जा रहे समाजिक कार्यों ,एवम प्रकल्पों , विभिन्न आयामों की, सेवा बस्तियों में चल रहे संस्कार केंद्रों की जानकारी दी।

ये भी पढ़े- Dewas: देवास जिले में ’’आयुष आपके द्वार’’ अभियान में घर-घर, बस्ती-बस्ती दस्तक दे रहा आयुष विभाग का अमला

सत्येंद्र साहू ने कहा कि सेवा भारती में प्रांत, महानगर, मंडलों में रिटायर्ड, अधिकारी कर्मचारी विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं आप लोग भी अपना अनुभव सांझा कर बस्तियों में सेवा कार्यों से जुड़कर सेवा भारती में सेवाएं दें। सामान्य प्रशासन से रिटायर्ड महिपाल सिंह जी ने सभी का आभार जताया। संवाद बैठक में उदय नारायण मिश्रा, एल एन बिजगवाने, एस सी करोड़े, एच आर यादव, सी एल शुक्ला, गुलाब सिंह, निंबलाकर जी, राजोरिया जी, एस आर यादव, एस आर शाह, एस के शर्मा ,जी के शर्मा साहित रिटायर्ड बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही।

रिर्पोट भोपाल से संतोष राज ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *