प्रदीप साहू, Khategaon News: 14 अगस्त गुरुवार रेस्ट हाउस खातेगांव से शाम 4:00 बजे तिरंगे की आन वान शान में राष्ट्रभक्तो की टोली अपनी अपनी मोटर साइकिल पर तिरंगा लगाकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल खातेगांव के ललित गुर्जर मंडल अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का समापन स्व श्री मती सुषमा स्वराज खेल मैदान पर हुआ।
तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी मंडल खातेगांव के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधिगण मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के पंचपरमेश्वर, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव मातृशक्तिओं मंडल संयोजक सह संयोजक व सभी देश भक्त वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
पार्टी संगठन के निर्देशानुसार नगर खातेगांव में 14 अगस्त को वाहन (बाइक) तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्र भक्त विधायक पं आशीष शर्मा मार्गदर्शन में सभी वरिष्ठों के विशेष आतिथ्य में सभी राष्ट्र भक्तों की गरिमामय उपस्थिति में यात्रा रेस्ट हाउस से तीन बत्ती गणेश मंदिर चौपाटी चमन चौक बस स्टैंड होकर खेल मैदान पहुंची, यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ मुस्लिम समाज खातेगांव ने भी पुष्प वर्षा कर मंडल अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष का सम्मान किया। खातेगांव नगर के प्रमुख मार्गों पर तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय जय गूंज रहे थे।