Breaking
28 Jun 2025, Sat

हमें गर्व है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है: चौधरी

We are proud that we are BJP workers: Chaudhary

सामान्य सदस्यता अभियान के बाद शुरू हुआ भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान

प्रदीप साहू, भाजपा में सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई थी अब भाजपा कार्यकर्ताओं का सक्रिय सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है जो की 31 अक्टूबर तक चलेगा सक्रिय सदस्य बनने के लिए किसी भी कार्यकर्ता अथवा नेता को सक्रिय सदस्यता का फॉर्म भरना होगा और नमो ऐप पर ₹100 का सदस्यता शुल्क भरना होगा।

सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत खातेगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल के नेतृत्व में खातेगांव नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी को खातेगांव मंडल का प्रथम सक्रिय सदस्य बनाया गया साथ ही भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी को भी सक्रिय सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर सक्रिय सदस्य बनने के बाद नरेंद्र चौधरी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के सदस्य एवं सक्रिय सदस्य हैं यह अभियान जमीनी स्तर पर भाजपा को और मजबूत करेगा साथ ही राष्ट्र की प्रगति उन्नति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा।

अभियान के प्रभारी वीरेंद्र राजावत ने बताया कि सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत खातेगांव मंडल में अभी तक 25 सदस्य बनाए गए हैं मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल ने बताया कि यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा और सभी पात्र कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा इस अवसर पर मंडल महामंत्री अशोक यादव पार्षद गोविंद गोरा रामनारायण साहू मनोज बैरागी योगेश खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *