Breaking
26 Jun 2025, Thu

Khategaon News: नगर के भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का किया भव्य स्वागत

Khategaon News: The devotees of the city gave a grand welcome to Lord Krishna

गोपाल विराजित और समाज के युवाओ द्वारा रस्सी से रथ को खींचने हुए रथ यात्रा की सजीव झांकियो ने नगरवासियों का मन मोह लिया।

Khategaon News

प्रदीप साहू, Khategaon News: यादव समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्रीकृष्ण का नगर के भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया शोभायात्रा में उपस्थित यादव समाज के सामाजिक वरिष्ठजनों का सभी प्रमुख चौराहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया जवाहर चोक चौपाटी पर विधायक आशीष शर्मा व नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

Khategaon News

वही चमनचोक पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश विश्नोई, ओम पटेल, बंटू गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एव नगर परिषद खातेगांव के पार्षदों व स्टाफ द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर यादव समाज अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश यादव, मंदिर समिति अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील यादव, अधिवक्ता सांवल सिंह यादव, डॉ अश्विनी यादव, प्रदीप यादव, कमल कक्कू यादव, रामसिंह यादव, मनोज यादव, शैलेश यादव, युवा नेता गोपाल यादव, विजय यादव, रघुवीर यादव, कमल यादव, सुनील यादव, मनोज यादव,सूरज यादव, प्राचार्य मनीष यादव, नवनीत यादव, राजकुमार यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रजनी यादव, पार्षद संगीता यादव, सावित्री यादव, सहित सैकड़ों सामाजिक लोग उपस्थित थे।

Khategaon News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *