Khategaon News: खातेगांव नगर के विद्यासागर स्कूल की पूर्व छात्रा डॉ अनुकृति व्यास ने चिकित्सा विज्ञान क्षेत्र में एम डी के लिए अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर परीक्षा में आल इंडिया लेवल पर 99.65% अंक प्राप्त कर 84 वीं रैंक हासिल कर, संस्था का नाम रोशन किया है, छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर राजीव गंगवाल, श्रीमती रुबी निशांत गंगवाल एवं प्राचार्य जितेंद्र दुबे, रमेश राठौर ने हर्ष व्यक्त करते हुए अनुकृति व्यास को एवं परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
डॉ अनुकृति व्यास ने विद्यासागर स्कूल में कक्षा 12 वी तक शिक्षा प्राप्त की थी खातेगांव के समाजसेवी दीपक शर्मा की भांजी है। इस सफलता पर खातेगांव क्षेत्र में हर्ष की लहर है बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई शुभकामनाएं दी। विद्यासागर स्कूल के छात्र-छात्राएं लगातार नगर का गौरव बढ़ा रहे हैं विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में विद्यासागर के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सफलता अर्जित कर रहे हैं।